CM Yuva Yojana: यूपी सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए बड़ा मौका दिया है. ‘सीएम युवा योजना’ के तहत सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्याज मुक्त और गारंटी फ्री लोन दे रही है. जिससे युवा अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकें. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए योगी सरकार ने इस योजना के तहत 1.50 लाख युवाओं को लोन देने का लक्ष्य रखा है. यही वजह है कि इस योजना को युवाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है.
सीएम युवा योजना क्या है?
दरअसल, यूपी सरकार प्रदेश के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सीएम युवा योजना चला रहा है. इसके तहत सरकार युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू 5-10 लाख रुपये तक बिना ब्याज के लोन देती है. युवा परेशान न हो. इसके लिए किसी प्रकार की गारंटी देने की जरुरत भी नहीं है. इसके अलावा सरकार ट्रेनिंग भी दिलाती है. सरकार हर साल कम से कम एक लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है. लोन चुकाने की शर्ते भी आसान है.
कितना मिलता है पैसा?
सीएम युवा योजना दो चरणों में लागू होती है. पहले चरण में 5 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी मिलती है, जिसमें करीब 4.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और गारंटी फ्री लोन दिया जाता है. इसमें 6 महीने तक लोन चुकाने की छूट मिलती है. वहीं पहले चरण का लोन चुकाने के बाद दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत को मंजूरी मिल सकती है. इसमें पहले चरण के लोन के दोगुनी या 7.5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है और ब्याज में 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है..
सीएम युवा योजना के लिए पात्रता मानदंड
- युवक उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए.
- लोन लेने वाले व्यक्ति की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- युवा की कम से कम 8वीं क्लास की परीक्षा पास किया हो.
- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा चलाए जा रहे किसी भी कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित होना चाहिए.
- आवेदक ने पिछले समय में केंद्र या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना के तहत ब्याज या पूंजी सब्सिडी के रूप में कोई लाभ नहीं उठाया हो.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूपी युवा साथी पोर्टल पर जाएं
- ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें
- अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और OTP पाएं
- OTP वेरिफाई करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
- वेरिफाई करें और सबमिट करें
इसे भी पढ़ें:-संतों के बताए कलयुग साधना से होगा आत्मकल्याण: पंकज जी महाराज