Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने पूजा की. प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु और समर्थक ”हर हर महादेव” और ”जय श्री राम” के जयकारे लगाते नजर आए. प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वे शहर में एक मेगा रोड शो करेंगे.
पूरे मंदिर में वेदमंत्र की गूंज
वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार से गुजरते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यहां से पूजा करने के बाद पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई जाएंगे. पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे. इस दौरान कई पुजारी लाइन में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे. पीएम मोदी ने स्वागत करने वाले पुजारियों के प्रति आभार जताया.
पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे स्कूली बच्चे
बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बने प्वॉइंट पर कई छात्र-छात्राएं भी पहुंचे. इनके हाथ में पीएम के लिए कुछ संदेश वाला पोस्टर दिखा. बच्चों ने कहा पीएम मोदी को देने के लिए छोटा सा गिफ्ट लेकर आए हैं.
मोदी ने कल 163 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया था
- प्रधानमंत्री ने अपने काशी दौरे के पहले दिन 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था. उन्होंने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं.
- मंच पर राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मौजूद रहीं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया. आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोडूंगा.
इसे भी पढ़ें:-West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 39.97% वोटिंग, सुरक्षा को लेकर 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात