Gujarat: गुजरात के आणंद जिले में सोमवार सुबह तारापुर-बागोदरा राजमार्ग पर ट्रक और टेम्पो में टक्कर होने से 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि, अन्य 5 लोग घायल हो गए. तारापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मयूर शर्मा ने बताया कि मरने वाले चार लोगों में एक 5 साल का बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है. टेम्पो में सवार लोग दाहोद से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे. तभी टेंपो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया. घायलों को तुरंत तारापुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें:-सोमनाथ से पीएम मोदी ने दिया दुनिया को अग्रेसिव मैसेज, कहा-‘कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती’