Entertainment: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इसके साथ ही इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैं. वहीं फिल्म की टीम कड़ी सिक्योरिटी बनाए हुए है और यह पक्का कर रही है कि सेट से कुछ भी लीक न हो, जबकि फैंस फिल्म की जॉनर जानने के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन सब कुछ अभी सीक्रेट रखा गया है. इन सबके बीच ‘राका’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है.
कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की ‘राका’?
खबरें हैं कि एटली को पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देना है और हॉलीवुड के कुछ बड़े स्टूडियो वीएफएक्स का काम कर रहे हैं. एटली को बाकी बचे सभी कामों को पूरा करने के लिए काफी समय चाहिए और ‘राका’ के लिए क्रिसमस 2027 रिलीज़ की सबसे अच्छी तारीख होगी. गौरतलब है कि फिल्म की डिजिटल डील अभी तय नहीं हुई हैं, इसलिए मेकर्स अभी फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल करके उसकी घोषणा नहीं करेंगे. शूटिंग पूरी होने के बाद ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है.
‘राका’ की स्टारकास्ट
‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं. वहीं अल्लू अर्जुन इसमें लीड रोल में हैं. फीमेल लीड के तौर पर इसमें दीपिका पादुकोण को लिया गया है. साथ में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर जैसी अभिनेत्रियां भी अहम किरदारों में नज़र आएंगी. फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है और इसका बजट लगभग 700 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:-कब पड़ेगी वट पूर्णिमा, नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त