कब पड़ेगी वट पूर्णिमा, नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त

Vat Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है. प्रत्येक माह आने वाली यह तिथि पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष महत्व रखती है. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्रदेव की आराधना करने से सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. चलिए अब जानते हैं जून में पड़ने वाली इस पूर्णिमा की सही तारीख और मुहूर्त.

वट पूर्णिमा 2026 तिथि

ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026 को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 29 जून को 03:06 AM से होगा और इसका समापन 30 जून की सुबह 05:26 पर होगा. इस दिन चंद्रोदय समय शाम 07:16 का है. 

वट पूर्णिमा 2026 मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त – 04:06 AM से 04:46 AM
  • प्रातः सन्ध्या – 04:26 AM से 05:26 AM
  • अभिजित मुहूर्त – 11:57 AM से 12:52 PM
  • विजय मुहूर्त – 02:44 PM  से 03:40 PM
  • गोधूलि मुहूर्त – 07:22 PM से 07:42 PM
  • सायाह्न सन्ध्या – 07:23 PM से 08:23 PM
  • अमृत काल – 08:53 PM से 10:40 PM
वट पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम 
  • पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरुआत करना शुभ माना जाता है. यदि किसी पवित्र नदी में स्नान संभव न हो तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.
  • स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लिया जाता है.
  • इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव और चंद्रदेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.
  • शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने के बाद रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया जाता है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना या करवाना भी अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है.
  • जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य करना भी इस दिन विशेष फलदायी माना गया है.
पूर्णिमा व्रत में क्या खा सकते हैं?

पूर्णिमा व्रत में फलाहारी भोजन जैसे दूध, पनीर, फल, काजू, बादाम, मखाने, लौकी, खीरा, टमाटर इत्यादि का सेवन किया जा सकता है. वहीं कई लोग ये व्रत सिर्फ जल ग्रहण करके भी रखते हैं. ध्यान रहे इस व्रत में अन्न का सेवन बिल्कुल भी नहीं किया जाता है.

इसे भी पढ़ें:-अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *