आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, कई घायल

UP News: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसें में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने महिला सहित तीन को मृत घोषित कर दिया. 

जानकारी के मुताबिक, सुबह तड़के आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सिकंदरपुर के पास अचानक सामने से आ रही एक कार का टायर फट गया. टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांदकर विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें सड़क पर पलट गईं. इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया. और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए आगरा भेज दिया. जहां अर्टिगा कार चालक रिंकू पुत्र राकेश शर्मा, निवासी तसीमो थाना सैंपऊ धौलपुर राजस्थान व टायर फटने वाली कार के चालक विवेक तिवारी पुत्र हरिमोहन तिवारी, मीना श्रीवास्तव पत्नी अशोक श्रीवास्तव, निवासीगण दतिया मध्यप्रदेश की उपचार के दौरान मौत गई. अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:-हर साल टोल से कितना कमाती है भारत सरकार? कहां खर्च होता है ये पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *