भारत-पाक सीमा पर BSF का बड़ा ऑपरेशन, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

Punjab: पाकिस्तान से सटे बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बलों को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बीएसएफ की 117 बटालियन ने अजनाला के हरार खुर्द गांव के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए. 

BSF को एक खास खुफिया जानकारी मिली. इस जानकारी के आधार पर 117 बटालियन के जवानों ने अमृतसर ग्रामीण इलाके के अजनाला पुलिस स्टेशन के हरार खुर्द गांव में कार्रवाई की और एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया.

बरामदगी में एक AK-47 राइफल, 25 पिस्टल, 47 पिस्टल मैगज़ीन और एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल है. इसके अलावा, 368 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए. अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अभी 117 बटालियन की कस्टडी में है और उससे आगे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल BSF ने बॉर्डर एरिया में निगरानी और कड़ी कर दी है.

इसे भी पढ़ें:-Delhi: रिंग रोड पर बनेगा 55 km लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *