MP News: मध्यप्रदेश पुलिस ने गुना में नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भांडाफोड़ करते हुए 106 किलो से ज्यादा का मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है. इसी के साथ पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. राजस्थान से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही म्याना थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर सफेद फोर्स ट्रेक्स वाहन को जंगल में रोक लिया. भागने की कोशिश कर रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें:-हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर