Delhi: खालिस्तानी आतंकी हमले का धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई है. इंटेलीजेंस को जानकारी मिली है कि खालिस्तानी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं. ये जानकारी खुद आतंकियों ने ई-मेल के जरिये दी है कि वो आने वाले दिनों में बड़े आतंकी हमले कर सकते है.
ईमेल में प्रमुख मन्दिरों के नाम, सरकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, पुलिस प्रतिष्ठान और कुछ राजनीतिक नेताओं को टारगेट के बारे में भी लिखा है. दिल्ली पुलिस भी अब इस ईमेल की जांच में जुटी है. अलर्ट मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस, खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तेज कर दी है.
राजस्थान में कुछ समय पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में एक महिला को आतंकवाद विरोधी दस्ते ने पकड़ा था. जो गंगापुर शहर की मूल निवासी है. जांच में पता चला कि उसकी फ्रेंड लिस्ट में कई प्रोफाइल पर झंडे, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य चरमपंथी संगठनों से संबंधित प्रचार सामग्री और सशस्त्र आतंकवादियों से मिलती-जुलती तस्वीरें प्रदर्शित थीं.
इसे भी पढ़ें:-चाणक्य नीति: इन 5 बातों से होती है सच्चे दोस्त की पहचान,आपके मित्र में भी हैं ये गुण तो कभी न छोड़ें साथ