कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटे,जाने नई कीमतें

New Delhi: देशभर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 1 जुलाई से राहत मिली है.बता दे कि  ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट्स जारी कर दिए हैं. इस महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए बेहद राहत भरी रही है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 तक की भारी कटौती कर दी है. आज सुबह से ही देश के सभी बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं ,जिससे रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

हालांकि, आम जनता के घरेलू रसोई बजट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम जस के तस बने हुए हैं.

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट्स 

तेल कंपनियों की नई रेट लिस्ट के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में टैक्स के हिसाब से कटौती भी अलग-अलग हुई है….

  • देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को सबसे बड़ी राहत मिली है.दिल्ली 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹183.50 सस्ता होकर अब ₹2,930 का मिलेगा, जो पहले ₹3,113.50 का था.
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 की बड़ी कटौती दर्ज की गई है. इस बदलाव के बाद लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,236 से घटकर अब ₹3,052.50 का हो गया है. 
  • पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹174 की राहत दी गई है.  19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,255.50 से सस्ता होकर अब ₹3,081.50 पर आ गया है.
  • बिहार की राजधानी पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अब ₹3,227.00 पर आ गई हैं, जिससे यहाँ के स्थानीय कारोबारियों और रेस्टोरेंट मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी. 

क्यों घटे कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम?

पिछले कुछ समय से पश्चिम एशिया  में चल रहे तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें काफी बढ़ गई थीं, जिसकी वजह से कमर्शियल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे थे. लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात थोड़े सुधरे हैं, जिससे तेल कंपनियों को दाम घटाने का मौका मिल गया.

साल 2026 में यह पहली बार घटे दाम

साल 2026 में यह पहली बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं. इससे पहले जनवरी से लेकर जून तक यानी पिछले लगातार 5 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतें आसमान छू रही थीं और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *