Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ, नोएडा समेत इन शहरों में तेल का भाव?

Petrol Diesel Price on 02 July 2026: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. ऐसे में आज यानी 02 जुलाई के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, महानगरों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार चढाव बना रहा. कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से भारत में भी ईंधन के दाम तय किए जाते हैं.

भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने 02 जुलाई को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव के साथ ही शहरों में भी ईंधन के दामों में कुछ फेरबदल देखने को मिले. ऐसे में चलि‍ए जानते है कि लखनऊ के साथ ही प्रदेश के अन्‍य जिलों में तेल के क्या दाम निर्धारित किए गए है.

महानगरों व नगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

लखनऊ में पेट्रोल ₹101.86 और डीजल ₹95.36 में प्रति लीटर मिल रहा है. आजमगढ़ में ₹103.18 और डीजल ₹96.54, प्रयागराज में ₹101.96 और डीजल ₹95.72, नोएडा में ₹101.96 और डीजल ₹95.44, गाजियाबाद में ₹101.88 और डीजल ₹95.36,आगरा में ₹101.56 और डीजल ₹95.02 है. अलीगढ़ में ₹101.92 और डीजल ₹95.38, बागपत  में ₹101.78 और डीजल ₹95.27, वाराणसी में ₹102.23 और डीजल ₹95.72 प्रति लीटर मिल रहा है.

SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. ऐसे में यदि आपको भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के कीमतों का पता लगाना है तो आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा

इसे भी पढ़ें:-जीवन में भगवान की प्राप्ति की इच्छा जगाने वाला शास्त्र है भागवत: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *