New Delhi: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के परिसर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
जापान की प्रधानमंत्री कल शाम तीन दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंची. प्रधानमंत्री ताकाइची का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.