2292 सहायक शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Assistant Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी अपडेट सामने आई है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cgssb.in पर शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास डी.एल.एड. (D.El.Ed.), बी.एल.एड. (B.El.Ed.) या डी.एड. (D.Ed.) में से कोई एक मान्यता प्राप्त शिक्षण योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को 350, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 250, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को 200 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा. 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं.
  • CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Online Apply लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • यूजर आईडी, पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें. 
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें. 

इसे भी पढ़ें:-सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं है USB Type-C पोर्ट, आपको हैरान कर देंगे ये 5 अतिरिक्त उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *