Ministry of Mines: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने सोमवार को खान मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया. उन्होंने पीयूष गोयल का स्थान लिया है, जिन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महासचिव नियुक्त किया गया है।
केशव चंद्र ने ऐसे समय यह जिम्मेदारी संभाली है, जब सरकार क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षा, मिनरल एक्सप्लोरेशन के विस्तार और देश की खनिज क्षमता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रही है. केशव चंद्र 1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.
केशव चंद्र ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं तथा चल रही गतिविधियों की समीक्षा की. बैठक के दौरान अधिकारियों ने उन्हें मिनरल एक्सप्लोरेशन, मिनरल ब्लॉक्स की ऑक्शन और ऑपरेशनलाइजेशन, क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल्स के विकास तथा मंत्रालय की अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया.
इसे भी पढें :-सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं है USB Type-C पोर्ट, आपको हैरान कर देंगे ये 5 अतिरिक्त उपयोग