UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए ऊर्जा, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों की घोषणा की. अनुपूरक बजट में 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है.
इसे भी पढे़ं:-अब यूट्यूब पर बार-बार नहीं आएंगे Ads! जानिए कैसे मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा