Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन सुहागिनें भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज पर पूजा-पाठ के साथ किए गए कुछ विशेष दान और उपाय भी शुभ फलदायी माने जाते हैं. इन उपायों को श्रद्धा और विधि-विधान से करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य बढ़ता है.
हरतालिका तीज 2026
- हरतालिका तीज का व्रत इस साल 14 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है.
- शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक रहेगा.
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक
- पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक
अखंड सौभाग्य के लिए अपनाएं ये नियम
सुहाग की सामग्री- हरतालिका तीज की पूजा के दौरान मां पार्वती को सच्चे मन से लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, लाल चूड़ियां आदि सुहाग की सामग्री अर्पित करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों को अर्पित करने से मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.
बेलपत्र- महादेव की पूजा में बेलपत्र को जरूर शामिल करना चाहिए. बेलपत्र शिव जी को अत्यंत प्रिय है. एक बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र कटा-फटा नहीं होना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महादेव को बेलपत्र चढ़ाने से प्रभु प्रसन्न होकर भक्त की सभी मुरादें पूरी करते हैं.
धतूरा और सफेद फूल- इसके अलावा शिव जी को धतूरा और भांग चढ़ाना भी फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों को अर्पित करने से शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
मौसमी फल और मिठाई- हरतालिका तीज की पूजा के अंत में महादेव और मां पार्वती को फल और मिठाई सहित अन्य चीजों का भोग लगाएं. भगवान से सुख-शांति की प्रार्थना करें. इससे भक्त को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.
भूलकर भी न करें ये गलतियां
- क्रोध नहीं करते हैं
- व्रत नहीं तोड़ा जाता
- रात में सोना है मना
- दूध का नहीं करते हैं सेवन
- पति के साथ न करें झगड़ा
- छोटे या बड़े-बुजुर्गों का न करें अपमान
- एक बार व्रत रख लिया तो रखना होता है जीवनभर
- कथा जरूर सुनें
- मन में न लाएं खोट
- फल खाना भी है मना