एसएससी सीजीएल 2026 का बदल गया परीक्षा पैटर्न, टियर-1 का शेड्यूल जारी, नोट कर लें नए नियम

SSC CGL 2026 Exam Date: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बेहद काम की खबर आई है. कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 का शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक चलेगी.

इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी कार्यालय में कुल 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. इस भर्ती के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और ऑडिटर जैसे पर शामिल है. 

एग्जाम में पैटर्न में क्या-क्या बदला?

  • 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर: टीयर-1 में 4 सेक्शन होते हैं. अब हर सेक्शन के लिए 15 मिनट का फिक्स टाइम दिया जाएगा.
  • सेक्शन ऑटो-सबमिट और लॉक: जैसे ही सेक्शन के 15 मिनट पूरे हो जाएंगे, वह सेक्शन अपने अपने आप सबमिट हो जाएगा और जवाब लॉक होकर नया सेक्शन शुरू हो जाएगा.
  • पुराने सेक्शन पर वापसी नहीं: इस नए बदलाव की वजह से एक बार सेक्शन सबमिट और लॉक होने के बाद, उम्मीदवार पहले ही तरह वापस उसी सेक्शन पर नहीं जा सकेंगे. यानी पिछले सेक्शन के उत्तर नहीं बदल सकेंगे या दोबारा अटेंप्ट नहीं कर सकेंगे.
  • निगेटिव मार्किंग- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार के सवाल हल करते समय सावधानी बरतनी होगी. 

कब आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?

एसएससी सीजीएल परीक्षा कई दिनों और शिफ्टों में आयोजित होगी. जानकारी के अनुसार परीक्षा से करीब 9 से 12 दिन पहले उम्मीदवार को एग्जाम सिटी और एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी दी जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से दो या तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे.

दिसंबर में हो सकता है टियर 2 एग्जाम 

एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले टियर 1 परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद इसमें सफल उम्मीदवार टियर 2 में शामिल होंगे. टियर 2 परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है. अंतिम चयन टियर 1 और टियर 2 में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा. 

इसे भी पढ़ें:-हरितालिका तीज पर अखंड सौभाग्य के लिए अपनाएं ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *