असम मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 12 विधायक लेंगे मंत्रीपद की शपथ

Assam: हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली दूसरी सरकार के शपथ ग्रहण के तीन हफ्ते बाद शुक्रवार को असम की मंत्रिपरिषद में 12 और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही, कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी. इनमें से 12 मंत्री सरमा के मुख्यमंत्री के तौर पर पहले कार्यकाल में भी सरकार का हिस्सा थे. शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.45 बजे होगा. हिमंता कैबिनेट में तीन नए चेहरों को शामिल किया जाएगा. वहीं, अन्य सभी नेता पिछले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं.

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

1. अश्विनी राय सरकार

2. अशोक सिंघल
3. बिमल बोरा
4. बिस्वजीत दैमारी
5. जयंत मल्लाबरुआ
6. कौशिक राय
7. केशव महंत
8. कृष्णेंदु पॉल
9. नीलिमा देवी
10. पीयूष हजारिका
11. डॉ. रनोज पेगु
12. सुसंता बोरगोहेन

इसे भी पढ़ें:-देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, कई राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *