यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा देते हुए राज्य में बड़े पैमाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की भर्ती का ऐलान किया है. आंगनबाड़ी के 7,068 पद और सहायिका के 21,540 पदों को भरने की तैयारी की जा रही है. यानी कुल मिलाकर 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की संभावना है.यह भर्ती संविदा आधार पर की जा सकती है और अलग-अलग जिलों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया चलेगी

कौन कर सकेगा आवेदन

इस भर्ती में मुख्य रूप से महिला उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिलेगा. 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हो सकती हैं, हालांकि अंतिम योग्यता, आयु सीमा और अन्य नियम जिलावार जारी होने वाली आधिकारिक सूचना में तय किए जाएंगे.

भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने बढ़ाई तैयारी

भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से खाली पदों का नया रिकॉर्ड मांगा गया है. इसके साथ ही हाल में सेवानिवृत्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के खाली हुए पदों को भी भर्ती में शामिल करने की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:370 की बिरयानी’ वाले मामले पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- मैं इसी नफरत के लायक हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *