मधुबनी मे 135 किलो गांजा और दिल्ली नंबर प्लेट की कार जब्त, चालक मौके से फरार

Bihar: मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 किलोग्राम गांजा और एक दिल्ली नंबर की कार जब्त की है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज़्यादा बताई जा रही है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के पीपराघाट बांध के पास गुप्त सूचना के आधार पर बाबूबरही थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ पीपराघाट बांध के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक वाहन चालक ने  पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से 135 किलोग्राम का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा और कार दोनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *