Ghazipur: आज नगर के प्रतिष्ठित कान्हा हवेली के सभागार में जनपद गाजीपुर के ऐतिहासिक साहित्य के मर्मज्ञ पं विश्वविमोहन शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन पं विश्वनाथ शर्मा स्मारक समिति रेवतीपुर गाजीपुर के द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से पं विश्वविमोहन शर्मा को जनपद के गौरव के रूप में याद किया। शर्मा जी जनपद गाजीपुर के भूले-बिसरे गौरवपूर्ण इतिहास को परिश्रम पूर्वक ढूंढ़- दूढ़कर एकत्र किया। जो उनकी पाँच पुस्तकों में विद्यमान है। वे एक ईमानदार, कर्मठ एवं संवेदनशील व्यक्ति थे।
कार्यक्रम का संचालन डाo व्यासमुनि राय ने किया। वक्ताओं में रविकान्त राय, वरिष्ठ काग्रेसी नेता, वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ राय कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार राम, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय एवं सुनील सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, माटी’ संस्था के प्रमुख आसिफ आजमी, अक्षय पाण्डेय ने अपने नवगीत ‘पिता’ से सबको मंत्रमुग्ध किया। ऋचा राय ने शर्मा जी के परिवार से सम्बन्ध याद किया। राधेमोहन राय आदि ने विचार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों में संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, विवेक शर्मा, भोला यादव, भगवतीराय, संतोष राय आकाश सिंह, वीरबहादुर सिंह, नीरज राय, रिश सिंह, अमरीश सिंह, अमित राय, शैलेन्द्र यादव, मनोज शर्मा, दिनश यादव, सरजू यादव,धनंजय शर्मा उपस्थितरहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्टकवि मारकण्डेय सिंह तथा सभी अतिथियों का आभार शर्मा जी के बड़े पुत्र संजय शर्मा ने किया ।