GATE 2026 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर तुरंत करें चेक

GATE 2026: इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार GATE 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल  gate2026.iitg.ac.in या gate2026.iitg.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

‘GATE 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें.

अपनी Enrollment ID/Email ID और Password दर्ज करें.

लॉगिन करने के बाद आप अपने नंबर और रैंक देख सकते हैं.

फरवरी में हुआ था एग्जाम

GATE 2026 की परीक्षा 7 से 15 फरवरी, 2026 तक अलग-अलग सेशन में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद, प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 15 मार्च तक खुली थी. इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई और इसे 18 मार्च को जारी कर दिया गया. आंसर की जारी होने के एक दिन बाद रिजल्ट घोषित किया गया है. 

GATE 2026 स्कोरकार्ड को ध्यान से देखें

रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो हर जानकारी को अच्छी तरह से सत्यापित कर लें. किसी भी गलती के मामले में, उन्हें तुरंत IIT Guwahati के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए. GATE 2026 स्कोरकार्ड में ये जानकारी मिलेंगीं. 

तीन साल तक रहेगा मान्य

GATE 2026 का स्कोर एक लंबे समय तक उपयोग में रहेगा. उम्मीदवारों का स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा. इसका मतलब है कि छात्र आने वाले तीन सालों तक इस स्कोर के जरिए अलग-अलग संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं या नौकरी के मौके तलाश सकते हैं.

GATE के बाद कहां नौकरियां मिलती हैं?
  • एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)
  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
  • भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
  • कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
  • सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS)
  • चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (CVPPL)
  • दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL)
  • इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL)
  • गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL)
  • हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
  • माजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDSL)
  • नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO)
  • नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)
  • एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL)
  • नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC)
  • न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL)
  • नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)
  • ओडिशा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPGC)
  • ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)
  • पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID)
  • ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA) (पूर्व में POSOCO के नाम से जाना जाता था)
  • राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL)
  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)

इसे भी पढ़ें:-हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट है ये मॉर्निंग रूटीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *