अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM Modi का संदेश, बोलें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ

PM Modi Article 370: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटे सात साल पूरे हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फैसले के बाद 2019 में यह फैसला लिया गया था. पीएम मोदी ने इसको लेकर बुधवार (5 अगस्त) को एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास का हिस्सा बन गया. पीएम ने कहा कि इसके हटने के बाद जम्मू कश्मीर में नए चैप्टर की शुरुआत हुई.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘आज से सात साल पहले, इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास का हिस्सा बन गए थे. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में निर्णायक और नए अध्याय की शुरुआत की. तब से लेकर अब तक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है. इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं. चाहे महिलाएं हों या पिछड़ा वर्ग, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, भारत के संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने से आज वे सशक्त हुए हैं.’

पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसी वर्ष हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है. राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है. दशकों पहले उन्होंने जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ.

इसे भी पढ़ें:-कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानिए सटीक तिथि, मुहूर्त और नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *