Jupiter: बृहस्पति ग्रह का भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि के लोगों की किसमत में लगेगा चार चांद

Jupiter Transit Bharni Nakshatra :  सबसे शुभ और बड़ा ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। बृहस्पति ने 21 जून को भरणी नक्षत्र में प्रवेश किया है। और 26 नवंबर तक यहीं रहेंगे। इसके बाद 27 नवंबर को गुरु ग्रह अश्वनी नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे। वहीं, इसके पहले 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति ने मेष राशि में गोचर करते हुए अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश किया था। तो चलिए जानते है बृहस्‍पति के नक्षत्र परिवर्तन से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में…

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है। मेष राशि के जातकों के लग्न भाव में गुरु और राहु की युति बनी है। इस समय आपको करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

 मिथुन राशि –  जिन लोगों की राशि मिथुन है उनके लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी और शुभ माना जा रहा है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको इस दौरान अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। आय के अनेक स्त्रोत बनेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं, यदि आप प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो समय अच्छा है। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव और धन प्राप्ति के लिए सही रहेगी।

कर्क राशि – जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ होने जा रहा है। आपको हर क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, अचानक धन लाभ होगा, बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। व्यापार में बड़ा और सुखद परिवर्तन प्राप्त हो सकता है, सेहत में सुधार होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *