Vastu Tips: दुर्घटना से बचने के लिए कार में जरूर रखें ये चीजें, निगेटिविटी भी होगी दूर

Vastu Tips for Car:  सनातन धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है, माना जाता है जिस घर में वास्‍तु के नियमों का पालन होता है, वहां सकारात्‍मकता होती है। वास्‍तु शास्‍त्र में ना केवल घरों के बारे में बताए गए है बल्कि कार के लिए भी कुछ में बेहतरीन टिप्‍स दिए गए है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया ​हैं जिसको कार में रखने मात्र से नकारात्‍मक एनर्जी दूर हो जाती है। इससे बहुत हद तक दुर्घटनाओं को भी टाला जा सकता है। तो आइए उन चीजों के बारे में विस्‍तार से जानते है।

भगवान गणेश की मूर्ति

आपने देखा होगा अक्सर लोग कार में भगवान की मूर्तियां रखते हैं। वास्तु के मुताबिक, कार में भगवान गणेश की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। हम सभी जानते है कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है इसलिए भगवान श्री गणेश की मूर्ति कार में रखने से आने वाला सभी संकट दूर हो जाता है।

नेचुरल स्टोन और क्रिस्टल रखना

वास्तु शास्त्र में जिन चीजों का जिक्र किया गया है उनमें नेचुरल स्टोन और क्रिस्टल भी शामिल है। इनको कार में रखना बेहद शुभ होता है। इसे कार के डैशबोर्ड पर रखा जा सकता है। माना जाता है कि इससे धरती और कार के बीच संतुलन बना रहता है, जो आने वाली घटनाओं को आपसे दूर रखता है।

एसेंशियल ऑयल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कार में एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर, पीपरमिंट आदि को रखना मूड को अच्छा बनता हैं। इससे मन को शांति मिलती है। इसकी खुशबू से व्यक्ति को पॉजिटिव फील होता है।

नमक

वास्तु के मुताबिक पॉजिटिविटी के लिए नमक बेस्‍ट ऑप्‍शन होता है। कार की सीट के नीचे कागज पर सेंधा नमक रखने से निगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसे बदलते रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *