Wired Vs Wireless Charging: आज के ज्यादातर स्मार्टफोन्स में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम काफी ज्यादा स्मार्ट हो गया है. वायरलेस चार्जिंग से फोन को चार्ज करना पोर्ट ढूंढने की टेंशन को कम कर दिया है, लेकिन अगर आप इसे लॉन्ग टर्म में यूज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा ठहरकर सोचने की जरूरत है. यह आपके डिवाइस की बैटरी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है., जो ओवरचार्जिंग, ज्यादा हीट और पावर फ्लो को कंट्रोल कर सकता है। इसका मतलब है कि सही तरीके से यूज करने पर वायरलेस चार्जिंग से बैटरी को सीधे तौर पर कोई नुकसान नहीं होता है।
Wireless Charging को डेली यूज करने से बचें
स्लो चार्जिंग या कम एफिशिएंसी के कारण ऐसा नहीं होगा कि आपके फोन की बैटरी एकदम खराब हो जाएगी. आजकल कई मॉडर्न डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. ये वायरलेस चार्जिंग के दौरान जनरेट होने वाली हीट को हैंडल कर सकते हैं, लेकिन फिर भी वायरलेस चार्जिंग को डेली यूज करने से बचना चाहिए. वायरलेस चार्जिंग को अनसेफ नहीं माना जाता है, लेकिन रोजाना यूज होने से हीट के कारण बैटरी पर असर पड़ने लगता है. इसलिए इसे प्राइमरी चार्जिंग मेथड नहीं बनाना चाहिए. कोशिश करें कि डिवाइस को ज्यादा से ज्यादा वायर्ड चार्जर से ही चार्ज किया जाए.
केबल चार्जिंग से थोड़ा स्लो
ऐसा भी देखा गया है कि वायरलेस चार्जिंग आमतौर पर केबल चार्जिंग से थोड़ी स्लो होती है। इसके चलते फोन ज्यादा देर तक चार्जिंग पर लगाना पड़ता है, जिससे हल्की हीट बन सकती है। यही वजह है कि कुछ लोग इसे बैटरी के लिए नुकसानदायक मानते हैं, लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है।
Wireless Charging के समय ध्यान रखें ये बातें
- हमेशा हाई क्वालिटी वायरलेस चार्जर का यूज करें.
- Wireless Charging के समय फोन पर गेमिंग या हाई क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग न करें.
- फोन और टैबलेट आदि चार्ज करते समय उनके कवर को हटा दें.
- बैटरी को लंबे समय तक यूज करने के लिए इसे 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज न करें.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में जनगणना-2027 का आगाज, CM योगी ने किया शुभारंभ, बोले- ये विकास की मजबूत नींव है