सेंट्रल बैंक में निकली 4500 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Bank Recruitment 2026: देशभर के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सुनहरा अवसर लेकर आया है, जो बैंकिंग सेक्टर में अनुभव हासिल करने के साथ-साथ अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना है. जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक होगा.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी.

कितना मिलेगा वेतन?

इस अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 वजीफा मिलेगा और ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी। इस दौरान उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलेगा और हर महीने सिर्फ 1 दिन की छुट्टी मिलेगी। काम के घंटे बैंक कर्मचारियों जैसे ही होंगे और ओवरटाइम करने की अनुमति नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया?

पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसका संचालन BFSI SSC द्वारा किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है. ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test) के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

 NATS पोर्टल पर जाएं और https://nats.education.gov.in पर अपना पंजीकरण पूरा करें।

 NATS पोर्टल पर लॉग इन करें और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस विज्ञापन के लिए आवेदन करें।

 भविष्य में संदर्भ के लिए NATS पोर्टल द्वारा जनरेट की गई अपनी नामांकन आईडी नोट कर लें।

 NATS पर आवेदन करने के बाद, BFSI SSC से आमंत्रण के लिए अपना पंजीकृत ईमेल देखें।

 बीएफएसआई एसएससी पोर्टल पर जाएं और व्यक्तिगत, श्रेणी और जिले की प्राथमिकता संबंधी विवरण प्रदान करके अंतिम पंजीकरण पूरा करें।

 निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

 लागू आवेदन/परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

 आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें।

आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड/प्रिंट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *