बिहार में सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर के पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Health Department Vacancy: बिहार में डॉक्टरों के लिए बड़ी नौकरी निकली है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने हेल्थ डिपार्टमेंट के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर 2026 के 575 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन आज 2 नवंबर से शुरू हो गया है और लास्ट डेट 23 नवंबर है. इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

योग्यता क्या चाहिए?

उम्मीदवार के पास संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (MD/MS/DNB/सुपर स्पेशलिटी) होनी चाहिए जो NMC से मान्यता प्राप्त हो. साथ ही वैलिड मेडिकल रजिस्ट्रेशन जरूरी है. अगर किसी के पास एक से ज्यादा स्पेशलिटी में PG है, तो वो अलग-अलग अप्लाई कर सकता है.

आयु सीमा

  • जनरल पुरुष: अधिकतम 37 साल
  • जनरल महिला: 40 साल
  • OBC (पुरुष/महिला): 40 साल
  • SC/ST (पुरुष/महिला): 42 साल
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.

सैलरी और कार्यकाल

सेलेक्ट होने पर 3 साल के लिए नियुक्ति होगी और हर महीने 1,15,000 रुपये सैलरी मिलेगी. जो पहले से बिहार हेल्थ सर्विस में हैं, उनके लिए अलग सर्विस कंडीशन लागू होगी.

आवेदन फीस

सभी कैटेगरी (General, EWS, EBC, BC, SC, ST, दिव्यांग) के लिए नॉन-रिफंडेबल काउंसलिंग फीस 2,250 रुपये + ऑनलाइन प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  • Senior Resident Tutor Recruitment सेक्शन खोलें.
  • Online Application 2026 पर क्लिक करें.
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करके मोबाइल और ईमेल वेरिफाई करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • पर्सनल डिटेल, कैटेगरी, एजुकेशन और स्पेशलिटी भरें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें, फॉर्म चेक करें और फीस पेमेंट करके फाइनल सबमिट कर दें.

इसे भी पढ़ें:-धनतेरस पर घर में इस दिशा में रखें कुबेर यंत्र, जानें इसे एक्टिवेट करने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *