JKBOSE 10th Result 2023 OUT: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

JKBOSE 10th Result 2023 OUT:  जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज दिन शुक्रवार को कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 10 का परिणाम 2023 सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन दोनों के लिए घोषित किया है।  जो भी छात्र इस परिक्षा में शामिल हुए थे वो अपने रोल नंबर का उपयोग करके इसके आधिकारिक बेवसाइट  jkbose.nic.in  पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र  jkbose कक्षा 10वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। jkbose  10वीं कक्षा की परीक्षा सॉफ्ट जोन के लिए 09 मार्च से 05 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि हार्ड जोन के लिए 08 अप्रैल से 09 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी।

 ऐसे करें चेक रिजल्‍ट

  • सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट nic.in पर जाएं।
  • वेबपेज पर “JKBOSE कक्षा 10वीं जोन-वाइज रिजल्ट लिंक” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • अब “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर रखे लें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *