Paramedical Jobs: हेल्थ सेक्टर से जुड़ी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. मध्यप्रदेश एम्पलाई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-5 के तहत स्टाफ नर्स और विभिन्न पैरामेडिकल पोस्ट पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की है. इस रिक्रूट्मेंट प्रोसेस के माध्यम से कुल 291 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. एलीजिबल कैंडिडेट्स MPSEB की ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 मार्च 2026 तक है.
शैक्षिक योग्यता
बायोलॉजी, केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में 10+2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण. मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा, मध्य प्रदेश सह चिकित्सिय का जीवित पंजीयन/तीन महीने का ड्रेसर प्रशिक्षण/ भातिक शास्त्र, रसायसन शास्त्र एंव जीव विज्ञान विषय के साथ हायर सेंकेड्री परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. मध्य प्रदेश शासन से मान्यत प्राप्त संस्थान से फॉर्मेसी में डिप्लोमा आदि किया हो. पदानुसार 10+2 के साथ इंटरमीडिएट, सर्टिफिकेट डिग्री, डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती में अप्लाई कर सकेंगे. योग्यता संबंधित जानकारी आप भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से डिटेल में चेक कर सकते हैं.
आयु सीमा
आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए. एससी/एसटी/ओबीसी, विभाग/निगमों/मण्डलों/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थियों को 45 वर्ष तक आयु तक आवेदन करने का मौका मिलेगा. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति की जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बेसिस पर किया जाएगा. रिटन एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड या ऑनलाइन रिटन एग्जाम के आधार पर होता है. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट निकलती है और उसके माध्यम से आगे के राउंड के लिए बुलाया जाता है.
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-1 से लेवल-7 तक का वेतनमान मिलेगा. इसमें शुरुआती वेतन लगभग 15,500 रुपये प्रति माह से लेकर 91,300 रुपये प्रति माह तक हो सकता है.इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
आवेदन कैसे करें
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जायें
- MP Online प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें
- सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके एप्लीकेशन नंबर सेव कर लें.
इसे भी पढ़ें :-प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स और कार्य