UPSSSC 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बढ़िया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में कुल 402 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 तक है.
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या नलकूप मैकेनिक का सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार का PET 2025 परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है, तभी आप इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से आते हैं, उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले PET-2025 यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों के PET में शून्य या नेगेटिव अंक आए हैं उन्हें इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा. PET में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी. मुख्य परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी. अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें.
- इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- अब 25 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
- अंत में फॉर्म को चेक करके सबमिट करें और उसकी कॉपी/प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
इसे भी पढ़ें:-नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान क्या करें और क्या न करें? यहां जानें व्रत के नियम!