UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET 2026) कल यानी गुरुवार से शुरू होने जा रही है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी.
परीक्षा का शेड्यूल पहले ही कर लें नोट
यूपी टीईटी की परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 02, 03 और 04 जुलाई, 2026 को आयोजित कराई जाएगी. टीईटी की परीक्षा 02 और 03 जुलाई को दो पाली में आयोजित कराई जाएगी. पहले पाली सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी. इसके अलावा, 04 जुलाई को परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएगी.
यूपीटीईटी परीक्षा से पहले जानें गाइडलाइंस
- समय से पहुंचें: एग्जाम शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले सेंटर पर पहुंचें. गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं मिलेगी.
- जरूरी दस्तावेज: प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, काला बॉल पेन, बिना किसी लिखावट वाला नॉर्मल क्लिपबोर्ड या हार्ड बोर्ड और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं.
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बैन: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, कैलकुलेटर, टैबलेट, लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, एटीएम कार्ड, नोट्स, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी प्रकार की धातु से बने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की परमिशन नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें:-भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 का आज से आगाज, जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल