राम चरण की ‘पेड्डी’ फिल्म का टीजर आउट, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस शॉक्ड

Entertainment: साउथ सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस काफी दिनों से इंतजार में बैठे थे. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. बता दें कि यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. अब पहलवान वाले लुक ने फैंस के बीच उत्साह और थोड़ा कंफ्यूजन पैदा कर दिया है कि क्या फिल्म में उनका डबल रोल है.

रामचरण के बर्थडे पर ‘पेड्डी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया और राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके किरदार की झलक दिखाई. पोस्ट में लिखा, ‘फिल्म में राम चरण का हौसला, उनका खेल और उनका आत्मसम्मान साफ नजर आएगा. ‘पेड्डी’ फिल्म 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी.’ राम चरण के किरदार को देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

टीजर में दिखा राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ के 44 सेकंड के टीजर में राम चरण का मस्कुलर और रॉ अवतार देखने को मिला है. आपको बता दें कि टीजर में वह एक दमदार पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं. टीजर में राम चरण को कुश्ती लड़ते हुए, रस्सी खींचते हुए, भारी बोझ उठाते हुए और गदा के साथ कसरत करते हुए देखा जा रहा है. टीजर में उनका डायलॉग भी काफी पावरफुल है, जिसमें वह कुश्ती को जिंदगी और मौत की लड़ाई बताते हैं. राम चरण की ये मेहनत और फिजीक देखकर फैंस को आमिर खान की दंगल और सलमान खान की सुल्तान की याद भी आ रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें, फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

राम चरण का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार रामचरण आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी. इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने ‘ऑरेंज’, ‘रचा’, ‘नायक’, ‘येवडू’, ‘गोविंदुडु अंदरिवदेले’ और ‘ध्रुवा’ जैसी कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया.

इसे भी पढ़ें:-नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, हिंदू रीति-रिवाजों से गुंजायमान हुआ राष्ट्रपति भवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *