पुलिस ने गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादात पुलिस ने शुक्रवार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ सौ ग्राम गांजा बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया। सादात थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर हमराहियों के साथ भ्रमणशील थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस जैसे ही उसकी तरफ बढ़ी, वह भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले की तलाश ली गई तो उसमें कागत में लपेटकर रखा 8 सौ ग्राम गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आया तस्कर प्रयागराज जिले के हंडिया थाना के धानापुर वार्ड नंबर-9 निवासी मोहम्मद आजाद है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह और हेड कांस्टेबल सत्यपाल चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *