गाजीपुर। छोटे लोहिया के नाम से विख्यात आदरणीय जनेश्वर मिश्र के जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात विशाल ऐतिहासिक साईकिल यात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा साइकिल यात्रा डॉ वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में जंगीपुर से शेखपुर दाढ़ी मोड वंतरा तथा बिरनो में नौजवानों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया बिरनो थाने पर स्थित सेना के शहीद जवान कमलेश सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा को संबोधित किया। इस साइकिल सभा में मुख्य रूप से माननीय एमएच खान साहब, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान, महिला सभा की जिला महासचिव विभा पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण यादव, सुभाष यादव गुड्डू, कमलेश यादव, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, अनुराग यादव उर्फ शैलेश, वरिष्ठ नेता राम बचन यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव, राम दरस यादव, शिवराम चौहान, जयनारायण उर्फ गुड्डू बारी, मुन्नी लाल राजभर, दिनेश चौहान वर्तमान प्रधान बोगना, सुग्रीम कनौजिया, समाजवादी नौजवान सभा जिला सचिव आशीष कुमार गोंड क्रांति, सचिन कुशवाहा, सेक्टर प्रभारी सुनील यादव सोनू, नौजवान सभा अध्यक्ष जंगीपुर मनीश्वर सिंह यादव, जसवंत कुशवाहा, श्यामनाथ चौहान, शिव कुमार चौहान, उदयी यादव, अनिल यादव युवा नेता, कालीचरण चौहान, दारा यादव पुर्व प्रधान,अशोक यादव, गिरधारी यादव, वीरेंद्र यादव भगवान नेता, छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, युवानेता मुलायम यादव, सुजीत यादव सचिव कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवपरसन यादव ने किया।