ज्यादा दिन रखने पर हरा या नीला क्यों हो जाता है लहसुन, क्या इसे खाना सुरक्षित है या नहीं?

Garlic : लहसुन भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है. बता दें कि यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि लहसुन को ज्यादा दिन तक रखने पर उसका रंग हरा या हल्का नीला होने लगता है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं.

जानकारी के मुताबिक, लहसुन का रंग बदलना एक प्राकृतिक रासायनिक प्रक्रिया के कारण होता है. इसमें मौजूद सल्फर यौगिक (sulfur compounds) और एंजाइम्स जब आपस में प्रतिक्रिया करते हैं, तो फिर पिगमेंट बनते हैं, बता दें कि ये हरे या नीले रंग के दिखाई देते हैं. यह प्रक्रिया खासकर तब तेज हो जाती है जब लहसुन को काटकर या छीलकर रखा जाता है. इसके साथ ही यह ठंडे तापमान में भी लहसुन का रंग बदलना भी एक बड़ी वजह हो सकता है. अगर आप लहसुन को फ्रिज में रखते हैं, तो उसमें मौजूद एंजाइम्स ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, जिससे उसका रंग जल्दी बदल सकता है.

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या ऐसा लहसुन खाना सुरक्षित है? तो यह आसान है, बता दें कि ज्यादातर मामलों में इसका जवाब हां है. रंग बदलने के बावजूद लहसुन आमतौर पर खाने के लिए सुरक्षित रहता है, क्योंकि यह जहरीला नहीं होता, बल्कि सिर्फ केमिकल रिएक्शन का परिणाम होता है. 

लेकिन अगर दूसरी तरफ लहसुन से अजीब सी बदबू आने लगे, उसमें फंगस दिखने लगे या वह बहुत ज्यादा नरम और सड़ जाए, तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्‍योंकि ऐसा लहसुन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.  

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि लहसुन जल्दी खराब न हो, तो इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें, लेकिन फ्रिज में रखने से बचे और इसे छीलकर लंबे समय तक स्टोर करके ना रखें इसके बजाय जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करें, ताकि इसकी ताजगी बनी रहे.

इसे भी पढ़ें :- कब होगी शुभमन गिल की मैदान पर वापसी? कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *