सेहत के लिए वरदान है गुड़हल की चाय, जानिए फायदे और बनाने का तरीका भी बेहद आसान

Hibiscus tea: दूध वाली चाय हमारी सेहत के लिये पूरी तरह ठीक नही हैं. इसलिए डाक्‍टरों का कहना हैं कि‍ दूध के जगह ग्रीन टी का सेवन करे. लेकिन अगर आप ग्रीन टी नही पीना चाहते, तो आप गुड़हल की चाय का सेवन कर सकते हैं क्योंकि गुड़हल की चाय आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है. आइए जानते है गुडहल की चाय का लाभ

 बता दे कि गुड़हल की चाय आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है.इस के साथ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गुड़हल की चाय का इस्तेमाल कर सकते है. इतना ही नही बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकती है साथ ही, गुड़हल की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

 डाक्‍टरों का कहना हैं कि‍ डायबिटीज पेशेंट्स भी गुड़हल की चाय पी सकते हैं क्‍योकि वेटं लॉस में काफी ज्‍यादा फायदेमंद है. पोषक तत्वों से भरपूर इस फूल की चाय का लिवर की सेहत पर काफी मजबूत असर पड़ता है. पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी गुड़हल की चाय को पिया जा सकता है.

कैसे बनाएं गुड़हल की चाय-

 सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी निकालिए। इस पैन में गुड़हल के फूल की 2 से 4 फ्रेश पंखुड़ियों को भी एड कर लीजिए. आपको इस पानी को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर बॉइल करना है. गुड़हल की चाय के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें दालचीनी, अदरक, नींबू का रस या फिर शहद मिला सकते है. अब आप चाय को छानकर पी सकते है. हालांकि, ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही गुड़हल की चाय का सेवन करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *