जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करके राहत महसूस करेंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके पिछले कुछ समय से यदि समस्याओं ने घेरा हुआ था,तो उनसे भी आप काफी हद तक निजात पा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति प्राप्त होने जैसे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई व बहन आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे और आप मित्रों के साथ किसी पार्टी की योजना भी बना सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज के दिन आपको भरपूर सुख मिलेगा। आप कुछ समय अपने लिए भी निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपने लिए कुछ नए गैजेटस लेकर आ सकते हैं। संतान के किसी कार्य से आपको निराशा होगी। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते है, आपके हाथ कई काम लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,लेकिन आपने यदि पहले किसी को कुछ धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको आर्थिक स्थिति मे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर होने के कारण आप किसी को भी निराश नहीं करेंगे। यदि आपसे कोई मदद मांगे,तो आपको अवश्य करनी होगी। आपको धन उधार लेने से बचना होगा,क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। परिवार में आप किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को किसी की सलाह से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है,लेकिन पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से मदद मांग सकते हैं। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है,जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप अपने पूरे अंदाज में दिखेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे, जिससे आपकी इच्छा भी मजबूत होगी। आप के प्रति लोगों के मन में आकर्षण जागेगा और वह आपकी बातें सुनेंगे और समझेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आज के दिन को आराम से गुजर जाने दें। संभव हो तो प्रियतम से आज ना मिलें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर दिखता है। जहां एक ओर आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी देखने को मिलेगी और आप सर्दी खांसी से पीड़ित हो सकते हैं, वहीं आमदनी और खर्चों को संभालने से दिन आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रह सकता है, जिससे मानसिक रूप से आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज के दिन आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। आपका प्रियतम आपके साथ वक्त बिताएगा, जो आपको बहुत रास आएगा। आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है। इसे नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज काम के क्षेत्र में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको कोई नई पदवी अथवा इंक्रीमेंट मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि इस दौरान वे सिर उठाए खड़े होंगे। हालांकि विरोधियों के प्रति जागरूक रहेंगे और उनसे जीतेंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल दिखाई देता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमजोरी रहेगी, फिर भी अचानक से कोई लाभ आपको मिल सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत असर आने से उनका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। आमदनी जरूर बढ़ेगी, लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। प्यार के मामले में सफलता मिलेगी। यह बात अलग है कि आपका प्रियतम आज आपसे कुछ खर्चा करवा सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी बिना बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जीवन साथी अपने घर वालों के साथ मिलकर आपको कुछ ऐसा कह सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस हो। वहीं खर्चों में चली आ रही तेजी से आप थोड़े परेशान दिखेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होने से स्थिति पर विचार करेंगे। धन के निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन दांपत्य जीवन के नाम रहेगा और आज आप अपने प्रियतम के प्रति काफी रोमांटिक भी रहेंगे और उसके बारे में विचार करेंगे। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन संतान की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। शिक्षा के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। भाग्य थोड़ा कमजोर जरूर रहेगा, लेकिन फिर भी कई काम आपके बन जाएंगे। शिक्षा के लिए आज का दिन बेहतर है और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार के मामले में भी आज आप गंभीर रहेंगे और आपके प्रियतम को यह बात बहुत पसंद आएगी, जिससे आप पर प्यार की बरसात होगी। आमदनी थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन गुप्त तरीकों से धन आने से मानसिक शांति भंग होगी। कार्य क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *