All Party Delegation : जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में मलेशिया में समूह 3 के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी केडिलन राक्यत (पीकेआर) और पुलिस जस्टिस पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को कोलोराडो के बोल्डर में हुए आतंकी हमले के बारे में जानकर चिंता हुई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल इस समय ब्राजील में है और कल अमेरिका जाएगा।
पाकिस्तान का जन्म हिंसा में हुआ
जानकारी देते हुए लंदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का कहना है कि पाकिस्तान का जन्म हिंसा में हुआ था। पाकिस्तान किसी के हित के लिए पैदा नही हुआ और न ही उसने कभी किसी का भला चाहा है यह किसी लोकप्रिय आंदोलन के जरिये पैदा नहीं हुआ था। जानकारी के दौरान यह 1946 के महान कलकत्ता हत्याकांड के बाद पैदा हुआ था और 1971 में ढाका हत्याकांड के बाद इसकी मृत्यु हो गई। अपनी मृत्यु के बावजूद यह अपनी प्रतिबद्धता और अपनी नीति या हिंसा से पीछे नहीं हटा है।
भारत गरीब नही है
पाकिस्तान की हालत देखने के बाद लंदन में भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने बताया है कि भारत गरीब नहीं है। कितने बड़े-बड़े विदेश आए और हमें लूटकर चले गए लेकिन भारत ने कभी ऐसी नही किया। वर्तमान समय में बता दें कि हम किसी के दरवाजे पर भीख का कटोरा लेकर नहीं खड़े हैं। हम यहां बस इतना कहने आए हैं कि जो हमारे साथ हो रहा है, कल आपके साथ भी होगा। देश गोला-बारूद बेचने के लिए अपना रुख बदलते हैं। वे हमें संवाद के बारे में उपदेश देते हैं। क्योंकि पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले नेता का चेहरा बन गए हैं।
खटाना ने लगवाए भारत मां की जय के नारे
जानकारी के मुताबिक, लंदन में भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद। भारत माता की जय। आज पूरे यूरोप को इसे सुनने दो। इसके बाद यहां भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे गूंजे।
इसे भी पढ़ें :- यूपी के नए डीजीपी ने सीएम योगी से की मुलाकात, बोले- राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं