सेना प्रमुखों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

विशाखापत्तनम।  आज नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस पाकिस्तान के साथ 1971 में युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर  सीडीएस जनरल अनिल चौहान,  वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने 1971 के युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत बमबारी और कराची बंदरगाह को नष्ट करने की शानदार उपलब्धि की सराहना की।

इस साल पहली बार दिल्ली के बाहर नौसेना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर होने वाले कार्यक्रम में ‘ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन’ होगा। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार के नेतृत्व में नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां और विमान भारत की समुद्री क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमान के विशेष बल भी होंगे शामिल:-

कार्यक्रम में नौसेना की पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमान के विशेष बल भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का समापन सूर्यास्त समारोह और लंगरगाह में जहाजों को रोशन करने के साथ होगा। उन्होंने बताया कि नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *