खगोलविदों ने खोजा क्षुद्रग्रह 130 इलेक्ट्रा का तीसरा चंद्रमा….

 

नई दिल्ली। खगोल विज्ञानियों को क्षुद्रग्रह 130 इलेक्ट्रा का तीसरा चंद्रमा मिला है। बता दें कि यह सौर मंडल की पहली क्वाड्रपल क्षुद्रग्रह प्रणाली है। असल में इलेक्ट्रा को पहले बार 1873 में मंगल और बृहस्पति के बीच क्षुद्रग्रह क्षेत्र में परिक्रम करते हुए खोजा गया था।

सदियों में इसकी जानकारी होने के बाद 2003 में इसका पहला चंद्रमा खोजा गया था। वर्ष 2014 में दूसरे चंद्रमा को खोज हुई। अब तीसरे चंद्रमा की खोज के साथ ही यह बेहद दुर्लभ और अनोखी क्षुद्रग्रह प्रणाली बन गई है।

खगोल विज्ञानियों के मुताबिक आयताकार क्षुद्रग्रह एक तरफ से करीब 257 किमी लंबा है और हर पांच वर्ष में सूर्य को परिक्रमा पूरी करता है। तीसरे चंद्रमा की खोज करने वाले थाईलैंड के नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एंथनी बर्देउ ने बताया कि इस खोज में चिली में वेरी लार्ज टेलीस्कोप से ली गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर दो चंद्रमाओं की कक्षाओं में छिपे हुए चंद्रमा को खोजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *