बिगड़ते काम को बनाने में चमत्कारी है बरगद का पेड़

एस्‍ट्रोलॉजी। हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ को बहुत महत्‍व दिया जाता है। प्राचीन काल से ही लोग बरगद के पेड़ की पूजा करते आ रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी बरगद के पेड़ को बहुत अहम स्थान दिया गया है। ज्योतिष शास्‍त्र के मुताबिक  बरगद को पवित्र और देव शक्ति से युक्त माना जाता है। बरगद का पेड़ चमत्कारिक रूप से औषधीय गुणों से भी भरपूर है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। पति की लम्बी उम्र के लिए पत्नियां वट सावित्री व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से पतियों की उम्र लम्बी होती है। तो आइए जानते हैं बरगद के पेड़ के कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय. जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

  • वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म की महिलाएं करती हैं। उस दिन वट वृक्ष की पूजा भी की जाती है। यदि आप अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो वट सावित्री व्रत के दिन मन ही मन अपनी मनोकामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा करें, और उसके चारों ओर सूत का धागा लपेटें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को नौकरी या व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है, और वह आर्थिक बोझ के तले दबता जा रहा है। तो उस व्यक्ति को किसी भी शनिवार के दिन वट पर हल्दी और केसर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति के जीवन में लगातार समस्याएं आ रही हैं, तो ऐसे व्यक्ति को हर शाम बरगद के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से लगातार आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान होता है।
  • यदि किसी को ऐसा लगता है कि उसके घर में नकारात्‍मकता है। तो ऐसे व्यक्ति को अमावस्या के दिन एक नारियल लाल कपड़े में लपेटकर पूरे घर में से घुमाते हुए बरगद के पेड़ पर ले जाकर टांग देना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
  • अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है कि उसके काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं, यदि आपको अपनी मनोकामना पूरी करना है तो बरगद के एक पत्ते में अपनी इच्छा लिख कर रविवार के दिन बहती नदी में बहा दें। इससे बिगड़ा काम बनेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *