शूटिंग के दौरान घायल हुए बिग बी, ब्लॉग में दी हादसे की जानकारी

मनोरंजन। महानायक अभिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अमिताभ बच्‍चन हैदराबाद में एक फिल्म की शुटिंग के दौरान गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक क्शन सीन शूट कर रहे थे। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। अमिताभ बच्‍चन हैदाराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल फिल्म की शुटिंग रोक दी गई है। इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर दी है।

दिग्गज अभिनेता ने ब्लॉक पर लिखा कि उनके शरीर में काफी दर्द है और वे डॉक्टर्स की सलाह की अनुसार आराम कर रहे हैं। महानायक ने बताया कि हादसे के दौरान पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद मुंबई अपने घर वापस लौट गए हैं। डॉक्र्स ने छुट्टी कर दी है लेकिन अभिनेता अभी काफी दर्द महसूस कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *