बिहार के कई जिलों में बारिश और बाढ़ से परेशान हुए लोग

बिहार। बिहार में बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है। अधिकांश जिलों में हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पटना, नालंदा और नवादा जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जिलों में तो भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात के बाद लोग खासे परेशान हैं। इधर प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार खुद ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ का जायजा लेने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में निकले हैं। सीएम नीतीश कुमार प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं। सड़क मार्ग से निकले सीएम नीतीश कुमार के काफिले को कई जगहों पर पानी से होकर गुजरना पड़ा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई जगहों पर उतरकर लोगों से बातचीत की। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला नालंदा के बाढ़ प्रभावित दरियापुर भीखोचक पहुंचा तो नीतीश कुमार अचानक अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों से बातचीत की। लोगों ने अपनी परेशानी और समस्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से तत्काल रूप से समाधान करने के निर्देश दिए और खुद ही बाढ़ प्रभावित लोगों से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सीएम नीतीश कुमार खेतों में काम कर रहे मजदूरों से हालात का जायजा भी ले रहे थे। सीएम नीतीश कुमार नालंदा जिला स्थित बिंद गांव में जिराइन नदी पर बांध के कटाव का निरीक्षण किया इस दौरान वहां मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *