सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार में किया कन्या पूजन….

उत्‍तराखंड। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में वह शुक्रवार को हरिद्वार में मौजूद रहे। बता दें कि वह हरिद्वार में श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मिले।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की। शंकर आश्रम स्थित होटल क्लासिक रेजिडेंसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है।

पिछली बार से भी अधिक सीटों पर भाजपा इस बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी की सभा मनोरंजन सभा होती है। क्योंकि राहुल गांधी के पास ना कोई तर्क होते हैं और ना ही कोई तथ्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *