इन इंग्रीडिएंट्स की मदद से परमानेंटली दूर हो सकता है डैंड्रफ…

ब्‍यूटी टिप्‍स। अधिकतर लोग मानते हैं कि डैंड्रफ को हटाने के लिए होम रेमेडीज ज्यादा कारगर नहीं होती हैं। ऐसा नहीं है ये जरूरी है कि आप अपने स्कैल्प को समझते हुए होम रेमेडी ट्राई करें। कई लोग केमिकल ट्रीटमेंट करते हैं और उसका असर नहीं होता।

डैंड्रफ कम करने के लिए होम रेमेडी:-

अगर आपको डैंड्रफ की समस्‍या है तो आपको दो इंग्रीडिएंट्स का ध्यान रखना है और वो है आंवला और त्रिफला। इन दोनों ही इंग्रीडिएंट्स से आप आसानी से अपने डैंड्रफ को हटा सकती हैं।

क्या करें?

  • 3 चम्मच दही और 1/2 चम्मच त्रिफला को 2 मिनट तक चलाएं जिससे ये एक साथ अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • इसके बाद आप इसे अपने स्कैल्प में ठीक से लगा लें।
  • आपके बाल अगर बड़े हैं और लेंथ में भी इसे लगाना चाहती हैं तो इसका अनुपात बढ़ाया भी जा सकता है।
  • अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें ज्यादा देर तक दही सूट नहीं करता है तो आप कम से कम 10 मिनट तो इसे जरूर लगाएं। अगर ज्यादा लगा सकती हैं तो 30 मिनट तक इसे लगे रहने दें।
  • इसके बाद अपने बालों को धो लें।
  • ये होम रेमेडी आप 2-3 महीने तक इस्तेमाल करें और हफ्ते में दो बार जरूर करें। ये सबसे आसान और अच्छा तरीका है जिससे आप डैंड्रफ से मुक्ति पा सकती हैं।

दही:

दही को हमेशा से बालों के लिए बहुत इस्तेमाल किया जाता है और ये ना सिर्फ बालों को नॉरिश करता है बल्कि ये उनकी प्रॉपर ग्रोथ के लिए भी जरूरी होता है। न्यूट्रिएंट्स जो भी दही में होते हैं वो हेयर मास्क बनाने के लिए परफेक्ट होते हैं। अगर आपका स्कैल्प खुजली वाला है या फिर किसी तरह का इन्फेक्शन हो रहा है तो दही का हेयर मास्क काफी लाभकारी साबित होगा। इसे नेचुरल कंडीशनर की तरह माना जा सकता है और ये काफी मॉइश्चराइजिंग भी होता है।

ये फ्रिजी बालों को स्ट्रेट और सॉफ्ट बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। साथ ही ये स्पिल्‍ट एंड्स को कम करने के लिए भी मददगार साबित हो सकता है।

त्रिफला:

त्रिफला बहुत ही अच्छी औषधि होती है और इसे तीन हर्ब्स को मिलाकर बनाया जाता है। आंवला, हरीताकी या हर्रड, बहेड़ा आदि मिलाकर त्रिफला बनता है और ये डैंड्रफ को बहुत ही कम समय में हटाने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। ये स्कैल्प से एक्स्ट्रा फ्लेक्स हटाने के काम आता है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है और ये आपके बालों को मजबूत बनाता है। ये एंटी-फंगल भी है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी हैं।

जब दही और त्रिफला को एक साथ मिलाया जाता है तो वो डैंड्रफ पर बहुत ही ज्यादा असर करता है और ऐसे में ये आपके लिए अच्छी होम रेमेडी हो सकती है। हालांकि, आपको बालों में क्या सूट करता है क्या नहीं वो ट्राई करने के बाद खुद तय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *