देहरादून से मुंबई के लिए आज से शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट

उत्‍तराखंड। विस्तारा एयरलांइस आज से देहरादून मुंबई के लिए हवाईसेवा शुरू कर रहा है। इससे पहले बीते 27 नवंबर से विमानन कपंनी ने दिल्ली के लिए अपनी उड़ानों को शुरू किया था। यात्रियों को अब मुंबई के लिए हवाईसेवा मिल सकेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब धीरे- धीरे उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। विस्तारा एयरलांइस ने दिल्ली के बाद अब बुधवार से मुंबई के लिए हवाईसेवा शुरू करना प्रस्तावित किया है। राजधानी देहरादून से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अच्छी खासी होने के कारण मुंबई के लिए सेवा शुरू हो रही है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से विस्तारा का विमान उड़कर दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और 2.55 बजे यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति में सुधार होने से हवाई सेवाओं में इजाफा हो रहा है। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि बुधवार से विस्तारा एयरलांइस मुंबई के लिए हवाईसेवा शुरू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *