दिल्ली-एनसीआर में आज से शुरू होगा तेज हवाओं का दौर

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज से तेज हवाओं का दौर शुरू होगा। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आनी शुरू होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस 2012 के बाद से सबसे कम रहा। इससे पहले यह 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 15 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 59 से 98 फीसदी तक रहा। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन स्मॉग के कारण इसकी तपिश महसूस नहीं की गई। शाम के समय हल्की ठंडी हवाओं के साथ सर्दी का अहसास बना रहा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में तापमान 28 व 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले दो दिन तक हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इससे प्रदूषण कम होने में भी मदद मिलेगी। अगले सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *