दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी ‘बहुत खराब’

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है जो लोगों की सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। आज भी दिल्ली में धुंध छाई हुई है। दिल्ली का आसमान पूरी तरह से धुंध से ढका हुआ है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता 320 पर समग्र AQI के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में प्रदूषण के बीच कोहरे ने दस्तक दे दी है। साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है 13 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली का AQI बहुत खराब कैटेगरी में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *