दीपावली से पहले पूर्वी दिल्ली को चमकाएगा निगम

नई दिल्ली। दीपावली और धनतेरस से पहले निगम ने पूर्वी दिल्ली को चमकाने की तैयारी की है। निगम ने इसके लिए विशेष योजना बनाई है। निगम आयुक्त विकास आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्वी दिल्ली के सभी 64 वार्डों में किस तरह सफाई होनी है, इसका खाका तैयार किया गया है। पूर्वी निगम के अधिकारियों ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी पर्यावरण सहायकों और सफाई निरीक्षकों की क्षेत्रवार ड्यूटी की सूची जारी की गई है। साथ ही घर-घर से कूड़ा उठाने वाले ऑटो टिप्परों के रूट भी जारी कर दिए गए हैं। ये सूची पूर्वी दिल्ली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन का सहयोग पूर्वी निगम क्षेत्र के दोनों उपायुक्तों के माध्यम से पर्यावरण सहायकों की क्षेत्रवार तैनाती की सूची व ऑटो टिपर के रूट प्लान आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन को साझा किए गए हैं। पूर्वी निगम के आयुक्त विकास आनंद ने बताया कि नागरिकों और पूर्वी निगम के पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *